# Product Review: प्रेग्‍नेंसी के दौरान आप दिखेंगी स्टाइलिश, ट्राई करें ये आउटफिट्स

**By Herzindagi | Anuradha Gupta** · 2023-01-23

प्रेग्‍नेंसी का समय हम महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान हम बहुत ही मिश्रित भावनाओं को महसूस कर रहे होते हैं। जहां हमें एक नए मेहमान के आने की खुशी होती है, वहीं दूसरी तरफ हम अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित भी रहते हैं।बढ़ता हुआ शरीर का आकार हमें अपनी वॉर्डरोब बदलने के संकेत देता है और हमें बहुत से हमारे प्रिय आउटफिट्स नहीं आते हैं।

आजकल मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। वॉर्डरोब में मौजूद लगभग सभी कपड़े टाइट हो चुके हैं और जब घर से बाहर जाना होता है, तब बहुत समय इसमें निकल जाता है कि आखिर आज मैं क्‍या पहनूं। मगर मेरी यह समस्या काफी हद तक हल हो चुकी है, जब से मेरी दोस्त ने मुझे The kaftan Company ब्रांड के ड्रेस भेजे हैं।

इस ब्रांड ने न केवल प्रेग्‍नेंट महिलाओं के कंफर्ट का ध्‍यान रखा है बल्कि आउटफिट्स इतने ज्यादा स्‍टाइलिश हैं कि पहनने के बाद मैं किसी दीवा से कम नजर नहीं आती हूं। तो चलिए मैं आपको अपनी क्लोजेट से इस ब्रांड के कुछ आउटफिट्स की झलक दिखाती हूं और बताती हूं कि इसे आप कैसे स्टाइल कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- [महिलाओं को कई अधिकार देता है मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, जानें इसके बारे में सब कुछ](https://www.herzindagi.com/hindi/society-culture/know-all-about-maternity-benefit-act1961-article-217562)

#### लुक-1 

-   इस तस्‍वीर में मैंने लाउंज ड्रेस कैरी की हुई है। इसे ड्रेस में ओवर ऑल लोटस प्रिंट है, जो ड्रेस को बेहद खूबसूरत लुक देता है। 
-   यह ड्रेस कॉटन फैब्रिक की है, जो बहुत ही सॉफ्ट और लाइट वेट है। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप इसे घर में ही मशीन में वॉश कर सकती हैं। 
-   इस ड्रेस के साथ मैं लाइट वेट एक्‍सेसरीज पहनती हूं, जो मुझे स्‍टाइलिश लुक देती हैं। 
-   आपको the kaftan company की वेबसाइट पर इस तरह की ड्रेस 2000 रुपये से लेकर 2299 रुपये तक मिल जाएगी। 

    इसे जरूर पढ़ें- [प्रेग्नेंसी के समय ऐसे नजर आएं स्टाइलिश व ग्लैमरस](https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/how-to-look-stylish-during-pregnancy-in-hindi-article-195491)

#### लुक-2 

-   इस तस्‍वीर में मैंने ब्‍लू फ्लोरल प्रिंटेड मैटरनिटी कफ्तान ([काफ्तान स्टाइल ड्रेस](https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/know-some-tips-to-style-kaftan-top-in-different-ways-article-184384)) नाइट गाउन कैरी किया हुआ है। यह 2 पीस है और बहुत ही आरामदायक है। 
-   इस गाउन में थ्री क्‍वटर स्‍लीव्‍ज हैं और वेस्‍टलाइन पर ड्रॉस्ट्रिंग है, जो आउटफिट को स्‍टाइलिश बना रही है। 
-   इस आउटफिट की खास बात है कि आप इसे पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी भी यूज कर सकती हैं क्‍योंकि इसमें राउंड स्लिप नेकलाइन है, जिसमें ब्रेस्‍टफीडिंग के लिए पैनल्‍ड ओपनिंग है। 
-   यह आउटफिट विस्‍को फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो कि बहुत ज्‍यादा सॉफ्ट है। आप इसे घर में ही मशीन वॉश दे सकती हैं। 
-   इस तरह के कफ्तान आपको 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक में मिल जाएंगे। 

#### लुक-3 

-   इस तस्‍वीर में मैंने रस्‍ट स्‍ट्राइप्‍ड मैटरनिटी लाउंज सेट कैरी किया हुआ है। यह दिखने में जितना स्‍टाइलिश है पहनने में उतना ही आरामदायक भी है। 
-   इसमें पैजामे के साथ [रैप ओवर टॉप](https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/ways-to-style-wrap-dress-article-205849) है, जिसे आपको साइड में टाइ करके पहनना होगा। इसकी स्‍लीव्‍ज भी ज्‍यादा छोटी नहीं हैं। 
-   बेस्‍ट बात है कि आप इस लाउंज सेट को पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी भी कैरी कर सकती हैं। 
-   आप इस लाउंज सेट को घर में ही वॉश कर सकती हैं। 
-   यह सेट आपको 1000 रुपये तक में मिल जाएगा। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

**Source link:**  [https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/look-stylish-in-pregnancy-try-these-maternity-outfits-article-220234](https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/look-stylish-in-pregnancy-try-these-maternity-outfits-article-220234)

---

> Source: [The Kaftan Company](https://www.thekaftancompany.com/blogs/featured-in-media/product-review)
